Pages

Pages

Wednesday 4 November 2015

Bhandarewale Aloo KI Sabzi

भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी
भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होती है। और इसका स्वाद एक दम अलग
होता है। इसकी महक का तो जबाब ही नही है चलिए आज हम बनाते है भंडारे वाली आलू की
सब्ज़ी।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhandara Style Aloo Sabzi 

. आलू उबले हुये- 500 ग्राम
. हरी मिर्च- 2 से 3
.  अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
. टमाटर- 3-4
. जीरा - 1/2 चम्मच
. हींग - 1 चुटकी
. हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
. लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
. धनिया पाउडर - 2 चम्मच
. आमचूर पाउडर - . 1/2 चम्मच
. गरम मसाला - 1 चम्मच
. रिफाइंड - 3 -4 टेबल स्पून
. हरा धनिया - 2 चम्मच बारीक़  हुआ
. नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make  Bhandarewale Aloo Ki Sabzi 

 टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धो कर बड़ा- बड़ा काट लीजिये, और पीस लीजिये, और आलू को 
उबाल कर छिल लीजिये।  मोटा मोटा हाथो से तोड़  लीजिये।
 







कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुन जाने पर 
हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालिये, अब टमाटर हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालिये, लाल मिर्च 
पाउडर, नमक भी डाल दीजिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक की मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। मसाला भुनने के बाद आलू डालिये और चलाते हुए 2 मिनट भून लीजिये, 2 कप पानी डालिये, आमचूर पाउडर भी डाल दीजिये सब्ज़ी में उबाल आने के बाद गरम मसाला और हरा धनियां डालिये 
और सब्ज़ी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आग़ पर पका लीजिये।
सब्ज़ी गाड़ी होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगेगी सब्ज़ी को बाउल में निकाल लीजिये और हरा धनिया ऊपर से डाल कर गार्निश करे। 
भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी को गरमा गरम पूरी या पराठे के साथ परोसिये । 

  

No comments:

Post a Comment