Pages

Pages

Thursday 26 November 2015

Gulab Jamun Recipe(With Milk Powder) in hindi


Milk Powder Gulab Jamun- गुलाब जामुन

गुलाब जामुन सबको पसंद होते है गुलाब जामुन मावा से बनाया जाता है पर बहुत सी ऐसी जगह है जहां 
मावा नही मिलता तो गुलाब जामुन हम मिल्क पाउडर से भी बनाया जा सकता है मिल्क पाउडर से भी गुलाब जामुन इतने ही सॉफ्ट और स्वादिस्ट बनते है तो चलिए गुलाब जामुन बनाते है 
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Powder Gulab Jamun 
. मिल्क पाउडर -1 कप 
. फुल क्रीम दूध - आधा कप 
. अनसाल्टेड मक्खन - एक चौथाई 
. काजू - 8-9 (टुकड़े )
. इलायची -5-6 
. बादाम - 8-9(टुकड़े )
. मैदा - 5-7 छोटी चम्मच 
. घी -गुलाब जामुन तलने के लिए 
चाशनी के लिए 
. चीनी -2 कप 
विधि - How To make Gulab Jamun with milk Powder 
 गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले मावा बना कर तैयार कर ले इसके लिए पैन में मक्खन डाल कर पिघला ले अब दूध डाले और अच्छी तरह से मिक्स करे गैस को एक दम धीमी रखे दूध और मक्खन को अच्छी तरह से मिक्स कर ले मिक्स हो जाने  बाद मिल्क पाउडर डाल दे और लगातार अच्छी तरह से चलाये 
और मिक्स करे इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहे 
और मसलते रहे मिश्रण के गाढ़ा  चिकना यानी के मावा जैसा होने
तक पकाये मावा  तैयार होने पर गैस बंद कर दे और अलग बर्तन में 
निकाल ले 
पिट्ठी बनाने के लिए   
काजू और पिस्ते को छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये और इलायची को छिल कर दर दरा पाउडर बना ले और आधा इलायची पाउडर चाशनी में डालने के लिए रख दे बची हुई इलायची पाउडर कटे हुए काजू  पिस्ता 1 चम्मच मावा, 1-2 छोटी चम्मच दूध सभी को मिलाकर पिट्ठी तैयार कर ले 
चाशनी बना लीजिये  
किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी डाल दीजिये और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये अब चाशनी को चैक कर लीजिये चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकने लगे चाशनी में तार देख़ने की जरुरत नही है

बस शहद की तरह चिपकने लगे गैस बंद कर दीजिये और इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिये
मावा को चिकना कर दीजिये
मावा को किसी थाली में रख लीजिये चार छोटे चम्मच मैदा डाल कर इसे मसल कर अच्छे से चिकना होने तक मिक्स कर दीजिये
अगर मावा ज्यादा सुखा  लग रहा हो तो इसमें थोड़ा सा दूध भी डाल सकते है चम्मच से थोड़ा दूध डालते हुए मावा  मसलते हुए चिकना आटे की तरह गुंथ ले 6-7 मिनट
में मावा सॉफ्ट हो कर तैयार हो जायेगा
गुलाब जामुन बनाइये  
कढ़ाई  घी डाल कर गरम कीजिये और तैयार मावा में से थोड़ा  मिश्रण लीजिये उसे हाथो की सहायता से अच्छे से गोल करके हलके गरम घी में तलने के लये डाल दीजिये कलछी से घी को उछालते हुए गुलाब जामुन के ऊपर डालिए और गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये गुलाब जामुन अच्छी तरह  तल कर तैयार होता है तो इस मावा के गुलाब जामुन बन जायेगे 

अगर गुलाब जामुन घी में फट जाते है तो इसमें 2-3 चम्मच मैदा डालिये  उसी तरह मसल कर चिकना कर लीजिये अब फिर उसी तरह गुलाब जामुन को सेके जिस तरह पहले सेके गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार हो गए तो आप इस मिश्रण के गुलाब जामुन बना सकते है
मिश्रण से थोड़ा मिश्रण थोड़ कर निकल कर उसे गोल करके चपटा कीजिये एक चौथाई छोटी चम्मच स्टफिंग इसके ऊपर रखिये और मावा को चारो तरफ से उठा कर स्टफिंग बंद कर दीजिये और चिकना  कीजिये तैयार गोले प्लेट में रखे और सारे गुलाब जामुन के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर ले
गुलाब जामुन तल लीजिये  
3-4 गोले कढ़ाई में डाले और तले गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी ना लगाये बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से उछाल कर डाले ब्राउन होने तक तले तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखे थोड़ा ठंडा होने पर चाशनी में डुबो दे इसी तरह सारे मावा के गोले बना कर तल ले और चाशनी में डाल दे
गुलाब जामुन 5-6 घंटो के लिए चाशनी में डुबे रहने दे ताकि गुलाब जामुन चाशनी को सोख ले।


No comments:

Post a Comment